उदयपुर में आदिवासी समाज ने भरी हुंकार ‘‘हम हिंदू हैं, न कटेंगे - न बंटेंगे‘‘- मदन राठौड

 





उदयपुर में आदिवासी समाज ने भरी हुंकार ‘‘हम हिंदू हैं, न कटेंगे - न बंटेंगे‘‘- मदन राठौड
............................................... 
भाजपा के सदस्यता अभियान महापर्व में सांसद, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधि गणों के साथ कार्यकर्ता अभियान को प्रदान करें गतिः- मदन राठौड
...........................
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड का उदयपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
.........................................
जयपुर/उदयपुर 8 सितंबर 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे और मैराथन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और नव संचार का संचालन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की, तो वहीं दूसरी ओर भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव कार्यशाला में विशाल जनसमूह को संबोधित किया। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने सुखाडिया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, गुरूद्वारा, स्कूल-कॉलेज सहित बडे़ प्रतिष्ठानों में जाकर भाजपा की सदस्यता अभियान के प्रति लोगों को जानकारी देनी है और भाजपा की रीति-नीति बताते हुए सदस्यता दिलवानी है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी विभिन्न सामाजिक संगठनों से संपर्क कर भाजपा की विचारधारा वाले लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनकल्याणकारी कार्याें से भी आमजन को अवगत करवाए। भाजपा के सदस्यता अभियान महापर्व में सांसद, विधायक, महापौर, उप महापौर, पार्षद, प्रधान, उपप्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधिगण अपने क्षेत्रों में जाकर अभियान को गति प्रदान करें। 

धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट हुआ जनजाति समाज
आदिवासी गौरव समिति की ओर से रविवार को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव कार्यशाला के जरिए जनजाति समाज ने अपनी संस्कृति व अधिकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया। इस कार्यशाला में मेवाड़ वागड़ क्षेत्र के जनजाति समाज के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, संत समाज, सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, युवा, विद्यार्थी व महिला वर्ग की प्रभावी उपस्थिति रही। 

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र में जो समाज विरोधी ताकतें उठ खड़ी हुई है। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। यदि आज चुप बैठे रहे तो इसकी आंच आपके घरों तक भी आएगी। छोटी मोटी घटनाओं को समझें। कार्यशाला में सभी ने एक स्वर में कहा कि हम हिंदू हैं, न कटेंगे और नहीं बंटेंगे। राठौड़ ने कहा कि जब अंग्रेज व मुगल आक्रांताओं ने भारत के एक राज्य पर आक्रमण किया तो उस समय पास के ही अन्य राजा बेपरवाह रहे। नतीजा यह रहा कि धीरे - धीरे उनके राज्यों पर भी आक्रमण हो गए वे भी पराधीन हो गए। कल्पना करो कि आज जो आप अपने मेहनत की कमाई से घर मकान आदि बना रहे हैं। ऐसा नहीं हो कि कल कोई अन्य ताकतें उन पर कब्जा कर लें। आदिवासी समाज को भी अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति पर चलने वाले राजनैतिक दलों व उनके नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, पूर्व सांसद महेंद्र जीत सिंह मालविया ने भी संबोधित किया। प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सावधानी हटी, दुर्घटना घटी विषय पर बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में अंग्रेजों की नीति थी कि इधर मरे या उधर मरे, भारतीय ही मरे। उसी नीति को आगे बढ़ाने वाली बाप पार्टी के नेता भी आदिवासियों को ही मारने का काम कर रहे हैं। 

मेवाड़ की पुण्य धरा पर किया स्वागत 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का उदयपुर उदयपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी मैन द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। रविवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल के साथ यूनिवर्सिटी रोड पहुंचे वहां उपस्थित उदयपुर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, आकाश बागरेचा, ओम प्रकाश चित्तौड़ा, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

पूर्व सांसद से जानी कुशलक्षेम, शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी। राठौड पूर्व सांसद मीणा के निवास स्थान पर पहुंचे और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं राठौड पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत के निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान राठौड़ ने युधिष्ठिर कुमावत की पत्नी सुंदर देवी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पंकज बोराणा के पिताजी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र बोराणा के निधन पर उनके निवास पर भी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना प्रदान की। 

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भीलवाड़ा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप महापौर पारस सिंघवी, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह असोलिया, शहर जिला सदस्यता अभियान संयोजक करण सिंह शक्तावत सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेे।

 

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner