शिक्षक दिवस पर कमल सिंह शेखावत को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान मुख्यमंत्री जयपुर में समारोह में करेंगे सम्मानित


शिक्षक दिवस पर कमल सिंह शेखावत को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान 
मुख्यमंत्री जयपुर में समारोह में करेंगे सम्मानित 

https://www.canva.com/design/DAGPtaovHMM/-_QLP-7d4hW9S7UeFO2gDw/edit?utm_content=DAGPtaovHMM&utm_campaign=designshare&utm_medium=link2&utm_source=sharebutton


शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को नौरंगपुरा निवासी शिक्षक कमल सिंह शेखावत को बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सम्मानित करेंगें। 
झोटवाड़ा शहर ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चरण नदी-2, बैनाड़ रोड, जयपुर में वरिष्ठ अध्यापक पद पर कार्यरत श्री कमल सिंह शेखावत की कर्तव्यपरायणता, मृदुभाषीता, आत्मविश्वास,परिश्रम,उत्साह, कार्य के प्रति समर्पण एवं उसके नवाचारों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
 इन्होंने भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यार्थियों हेतु विद्यालय में कक्षा कक्षों का निर्माण करवा कर विद्यालय विकास में सराहनीय योगदान प्रदान किया है। प्राथमिक कक्षाओं में गतिविधि आधारित शिक्षण करने के लिए एबीएल किट का निर्माण कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल व रुचिकर बनाने में उत्कृष्ट व महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके साथ ही SIQE कार्यक्रम के अंतर्गत सामग्री निर्माण कर आकलन को सहज व प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान किया। उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों का स्तर सुधारने के लिए ब्रिज कार्यक्रम अंतर्गत कार्यपुस्तिका निर्माण तथा निपुण भारत मिशन अंतर्गत विद्या प्रवेश कार्यक्रम में स्कूल रेडीनेस सामग्री निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। विद्यार्थियों के लिए ई-कंटेंट निर्माण कर दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध करवाया, प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम को कॉमिक बुक के रूप में विकसित किया। जिला स्तर पर डाइट गोनेर के साथ एबीएल किट की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में उपादेयता पर एक शोध कार्य भी कर प्रस्तुत किया। 

इन्होंने न केवल छात्रों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि शिक्षकों और समुदाय के प्रशिक्षण में भी सक्रिय योगदान दिया है। शिक्षा विभाग के प्रशिक्षणों में नवाचार लाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल का लेखन कार्य किया जिनमें लहर प्रशिक्षण,एबीएल प्रशिक्षण,विषय आधारित शिक्षण प्रशिक्षण, उच्च प्राथमिक प्रधानाध्यापक लीडरशिप प्रशिक्षण, एनटीटी शिक्षकों हेतु ब्रिज कोर्स,बुनियादी साक्षरता एवं शिक्षा ज्ञान प्रशिक्षण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा हेतु सीआरसी प्रधानाचार्य प्रशिक्षण मुख्य हैं।
आपने उपभोक्ता जागरूकता हेतु भारतीय मानक ब्यूरो के साथ विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों को उत्पाद मानक तय करने की प्रक्रिया से अवगत कराकर समाज के विभिन्न वर्गों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19