जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा कंपोजिट विद्यालय,हथौज का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा कंपोजिट विद्यालय,हथौज का किया औचक निरीक्षण 


बलिया 3 सितंबर (पी एम ए) जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हथौज का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वार्डन शैल कुमारी से छात्राओं की संख्या व पुस्तकों का वितरण आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया, जिसमें 03 शिक्षिकाए अनुपस्थित पाई गई। वार्डेन ने बताया कि अकाउंटेंट विगत कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान छात्राएं भोजन कर रहीं थी,जिसमें पाया गया कि भोजन मीनू के अनुसार नहीं बनाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए वार्डन को मीनू के अनुसार भोजन बनवाने के निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी ने कक्षा 8 की छात्राओं से संवाद कर आज क्या-क्या पढ़ाया गया की जानकारी प्राप्त करते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर तथा गणित के सवाल ब्लैक बोर्ड पर हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा, शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप लोग खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय,हथौज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टर को चेक किया,सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र-छात्राओं की और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं से संवाद कर इतिहास विषय से संबंधित सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा,शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner