www.deshkadarpannews.com: 'ड्रग फ्री जयपुर बनाने के लिए पुलिस की मुहिम By Abrar Ahmad Oct, 25 2019 जारी रहेगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप: अब तक 100 जगह दबिश, 93 गिरफ्तार, २५ लाख का नशा पकड़ा, मादक पदार्थ एवं अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर खुद कर रहे थे नेतृत्व जयपुर. मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध जयपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीपÓ शुरू किया है। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर 100 स्थानों पर दबिश दी और 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कार्रवाई के दौरान इतने लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले कई दिनों से पुलिस की अलग-अलग टीमें इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए लगी हुई थी। जब स्थानों को चिन्हित कर लिया गया तब रेड मारी गई। गिरफ्तार आरोपियों में कई महिलाएं और कई आदतन बदमाश भी हैं, जो पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। इस दौरान २५ लाख का नशा भी पकड़ा गया। शहर में 1000 किलोग्राम से ज्यादा गांजा पहले ही पकड़ा जा चुका था। वहीं अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर भी क...
Comments
Post a Comment