26/12/18 पंजाब के लुधियाना में राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती!


 लुधियाना चंडीगढ़/  पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने   पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की  प्रतिमा पर कालिख पोत दी, मुख्यमंत्री कैप्टन अरमिंदर सिंह ने इस पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को घटिया राजनीति बंद करने की चेतावनी दी, आपको बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों पर नाराजगी जताते हुए    यूथ  अकाली दल के नेता, गुरदीप सिंह गोशा  और  मित पाल सिंह   दुगरी ने दिनदहाड़े राजीव गांधी की प्रतिमा पर काले और लाल रंग का पेंट स्प्रे कर दिया,   पुलिस के अनुसार यह सभी लोग देश भर से राजीव गांधी की प्रतिमा हटाने और उनसे भारत रत्न वापस लेने की मांग कर रहे थे,  बाद में      काग्रेस     कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा साफ कर   दी, इस घटना की निंदा करते हुए , कैप्टन अरमिंदर सिंह ने कहा की ऐसी घटिया हरकतें   आगामी लोकसभा चुनाव में   अकालीओं के लिए नुकसानदेह साबित होगा, अपने कार्यकर्ताओं  कि इस घिनौनी हरकत के लिए  सुखवीर माफी मांगे,  जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने    के लिए पुलिस को आदेश दिया गया है!

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।