बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत पांच अरेस्ट, स्कॉर्पियो से 57 गोली और राइफल बरामद

 





बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत पांच अरेस्ट, स्कॉर्पियो से 57 गोली और राइफल बरामद 


बक्सर 15 जुलाई (पी एम ए) बिहार में बाहुबल एक बार फिर सिर उठाने लगा है. बक्सर में हथियार के बल पर विवाद सुलझाने आये एक पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री छेदी राम को पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है. बक्सर पुलिस ने पूर्व मंत्री को उनके चार अन्य सहयोगियों के साथ राजपुर के बसंतपुर छावनी से अरेस्ट किया है. पूर्व मंत्री की गाड़ी से एक राइफल और भारी मांत्रा में गोलियां बरामद हुई हैं.


जमीन पर कब्जा करने को आये थे पूर्व विधायक

जानकारी के मुताबिक, बक्सर पुलिस ने जमीन कब्जा करने के आरोप पर यह कार्रवाई की है. पूर्व मंत्री छेदी राम अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस टीम को बसंतपुर छावनी पहुंची और पूर्व मंत्री समेत उनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।


गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूर्व मंत्री छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ. राजपुर थाने की पुलिस ने पूर्व मंत्री की गाड़ी से एक रायफल और 57 गोलियां बरामद की है. अंबुज चौबे ने पूर्व मंत्री के खिलाफ राजपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. पूर्व मंत्री पर हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19