कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित होगी तथा राजस्थान प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन तथा बाप के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।


*जयपुर, 07 जुलाई।*
दिनांक 9 जुलाई 2024 को कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित होगी तथा राजस्थान प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन तथा बाप के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई 2024 को जयपुर के होटल मेरियट मे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में सांय 4:00 बजे विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें राजस्थान विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा जनहित के मुद्दों को उठाने हेतु रणनीति तैयार होगी। बैठक के तत्पश्चात सांय 5:00 से 6:00 बजे तक नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन होगा।
चतुर्वेदी ने बताया कि सांय 7:00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में राजस्थान के प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन व बाप के नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह पूर्वक किया जाएगा। सभी कार्यक्रम जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित होटल मेरियट में आयोजित होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19