सोशल आउटरीच कांग्रेस की नई कार्यसमिति का गठन

 सोशल आउटरीच कांग्रेस की नई कार्यसमिति का गठन 


लखनऊ 15 जुलाई (पी एम ए) कांग्रेस पार्टी में सभी धर्म, सभी वर्ग तथा समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा उसने समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में तथा आम आदमी तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को पहुंचाने के उद्देश्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के अनुमोदनोपरान्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल आउटरीच कांग्रेस की नई कार्य समिति का गठन किया गया है।


सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विक्रम पांडे ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली से आम आदमी परेशान है और विभिन्न प्रकार की सरकारी और दैनिक जीवन में समस्याओं से रूबरू हो रहा है जबकि सभी प्रशासनिक अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इसी परिपेक्ष में आगामी अगस्त माह में वृहद स्तर पर उत्तर प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस न्याय दिलाओ अभियान प्रारंभ किया जाएगा जिसमें प्रत्येक जनपद के आम जन को होने वाली प्रशासनिक शासनिक एवं अन्य समस्याओं में केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19