पूजनीय स्वामी श्री प्रज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज को शंकराचार्य बनाये जाने* *के उपलक्ष्य में* *महा अभिनन्दन समारोह हर्षोल्लास के *साथ सम्पन्न...*
पूजनीय स्वामी श्री प्रज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज को शंकराचार्य बनाये जाने* *के उपलक्ष्य में*
*महा अभिनन्दन समारोह हर्षोल्लास के *साथ सम्पन्न...*
देश का दर्पण न्यूज
डीसी शर्मा
*जयपुर दिनांक 07.07.2024, जयपुर। श्री श्याम आशीष परिवार रजि. जयपुर द्वारा रविवार, दिनांक 07.07.2024 को सांय 6.15 बजे अखिल भारतीय खण्ड़ेलवाल वैश्य महासभा भवन, राजस्थान पुलिस अकादमी रोड़, पानीपेच-शास्त्रीनगर रोड़, जयपुर पर पूजनीय स्वामी श्री प्रज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज को द्वारिका शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य बनाये जाने के उपलक्ष्य में श्री शंकराचार्य महा अभिनन्दन समारोह का आयोजित हुआ*। *गुरु देव ने कहा कि‘‘मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य भगवत प्राप्ति है जिसे सदगुरू की शरण में*
*जाकर ही प्राप्त किया जा सकता है‘‘*महा अभिनन्दन समारोह में सर्व समाज के प्रमुख गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में महाराज श्री का महा अभिनन्दन किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था परिवार की ओर से महाराज श्री के पावन चरणों में चांदी का सिंहासन अर्पित किया जाकर महाराज श्री का महा अनिनन्दन किया गया*।
*महाराज श्री ने अपने प्रवचनों में गुरू महिमा के बारे में बताया कि मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य भगवत प्राप्ति है जिसे सदगुरु की शरण में जाकर ही प्राप्त किया जा सकता है*। *गुरू के मार्गदर्शन में ही जन्म-जन्मातंर के चक्र से मुक्ति प्राप्त कर मोक्ष की प्राप्ति संभव है। प्रत्येक सनातनी को अपने धर्म और संस्कृति का ज्ञान होना तथा उनका अनुसरण अपने जीवन में करना परम आवश्यक है जिससे ही मानव जीवन का कल्याण संभव है*।
*संस्था के अध्यक्ष राजेश फोफलिया एवं उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खेतानी, एड़वोकेट ने बताया कि महा अभिनन्दन समारोह में महाराज श्री को संस्था परिवार की ओर से चांदी का दिव्य सिंहासन अर्पित किया गया*। *यह सिंहासन जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है जिस पर आकर्षक एवं मनमोहक नक्काशी की गई है*, *सिंहासन को फोल्डिंग रूप में तैयार किया गया है ताकि सुगमतापूर्वक इसका उपयोग किया जा सके*। *समरोह में सर्व समाज के गणमान्य बंधुओं द्वारा महाराज श्री का अभिनन्दन कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया गया*। *इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य एवं अलौकिक दरबार ऋतु पुष्प मोगरा, गुलाब के फूलों से सजाया जाकर पुष्प एवं इत्र वर्षा की गई*। *भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति पेश की जिससे पूरा वातावरण जय श्री श्याम के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया*।
*इस समारोह में गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाईनस
रवि जी नैयर चंद्रप्रकाश जी भाड़े वाला अध्यक्ष अग्रवाल समाज समिति केदार जी भाला अध्यक्ष माहेश्वरी समाज मिथिलेश कुमार जी पांडे कमल किशोर जी शर्मा
श्री अमर सिंह राजावतजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री अशोक जी सारनाथ नारायणी सेवा धाम
श्री गोपीचंद जी मीणा विधायक जहाजपुर कमल जी संचेती जैन समाज विष्णु जी विजय विजयवर्गीय व संस्था के मुख्य संरक्षक अरविन्द कुमार चौधरी, राजेश फोफलिया, चन्द्रप्रकाश खेतानी (एड़वोकेट), उमाषंकर शर्मा, सुनील कुमार माहेशवरी*, अरविन्द अग्रवाल* *एवं संस्था के पदाधिकारियों, सर्व समाज के बन्धुओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही*।
Comments
Post a Comment