झूलेलाल मंदिर खैरथल में भगवान झुलेलाल का चालीहा महोत्सव शुरू


 झूलेलाल मंदिर खैरथल में 
भगवान झुलेलाल का चालीहा महोत्सव शुरू

देश का दर्पण दैनिक
 न्यूज़ खैरथल 
संवाददाता अमित शर्मा

खैरथल) झूलेलाल मंदिर खैरथल, पूज्य सिन्धी पंचायत खैरथल एवं झूलेलाल सेवा मंडल खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में इष्टदेव झूलेलाल भगवान का चालीहा महोत्सव का शुभारम्भ 16 जुलाई मंगलवार को आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में एवं पूज्य सिन्धी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा के नेतृत्व में शुभारम्भ किया गया। झूलेलाल मंदिर व्यावथापक अर्जुनदास बाबानी ने बताया कि 16 जुलाई मंगलवार से 25 अगस्त तक आयोजित चालीहा महोत्सव का मंगलवार को बाबा शीतलदास लालवानी एवं किशनगढ बास स्थित झूलेलाल मंदिर के बाबा बाबूलाल द्वारा प्रातः 9 बजे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर झूलेलाल भगवान की ज्योत प्रज्वलित कर आरती के साथ चालीहा महोत्सव का शुभारंभ किया। सेवादार महेश आडतानी ने बताया कि 16 जुलाई से 25 अगस्त तक आयोजित चालीहा महोत्सव के अंतर्गत कई श्रद्धालु 40 दिनों का व्रत रखकर प्रार्थना करेंगे। शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिदिन झुलेलाल सेवा मंडल के बिस्तियो बाबा दयालदास प्रदनानी,मन्नू मंघवानी, तुलसीदास भूरानी,चतर ज्ञानवानी,धर्मदास तलरेजा,मदी प्रदनानी,नारू रोघा,राजा मंगलानी,देवीदास भगत, किशोर माखीजा,प्रकाश चंद,प्रदीप गुरनानी,श्याम केवलानी,मिर्चु चंदानी, भावनदास,दीपक,योगेश कोडवानी,रोशन लालवानी, सोनू पोपटानी, मयंक बजाज
कमल लालवानी,रोशन लालवानी,राम खटनानी 
रूपचंद चंदानी, देवीदास भगत
मुरलीधर मुंजवानी द्वारा झूलेलाल भगवान की पूजा-अर्चना कर भजन प्रस्तुत किये। शाम 7 बजे आरती के पश्चात समाज की सिंधी बहनों व माताओं द्वारा अलग-अलग तरह का प्रसाद खुद बनाकर झूलेलाल भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मुखी मनोहरलाल रोघा,पूज्य सिन्धी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा,स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति अध्यक्ष गोविंद रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी टीकमदास मूरजानी, समाजसेवी बेबुराम बालानी, प्रदेश मंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी,सेवक लालवानी, नत्थूराम रामनानी, टीकमदास चंदनानी,बाबूलाल गोरवानी, अर्जुन असरानी, श्यामलाल मंघनानी,राजकुमार दादवानी, लीलाराम भगतानी, बूलचंद मानवानी,दिनेश माखीजा, प्रमोद केवलानी, किशोर पोपटानी, विजय मंघनानी आदि मौजूद रहे।

Comments