हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी के उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ समापन अपने घर में खुशी के मौके पर एक पेड़ ज़रूर लगाने के लिए मुरीदों से लिया वादा

  हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी के उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ समापन 

अपने घर में खुशी के मौके पर एक पेड़ ज़रूर लगाने के लिए मुरीदों से लिया वादा

जयपुर संसार चंद रोड स्थित मीर जी दरगाह में हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी के आठवें उर्स के पहले दिन रात में क्लासिकल म्यूजिकल नाइट में फनकारों ने जबरदस्त अपने फन की प्रस्तुति दी। दूसरे दिन सुबह कुरानखानी हुई और दरगाह को गुसल दिया गया । शाम को कव्वाली की महफिल सजी जिसमें देश भर से कव्वाल पहुंचे बॉलीवुड फेम साबरी बंधुओ ने शानदार कलाम पेश किया महफिल देर रात तक चली।इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन डॉक्टर सैयद हबीब उर रहमान नियाजी ने कहा तीन दिन के उर्स मुबारक में अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रमों रहे पहले दिन देश भर के मशहूर क्लासिकल फनकातो ने अपने फन पेश किया दूसरे दिन शाम को मगरिब के बाद चादरों का सिलसिला शुरू हुआ देशभर से अकीदतमंदो ने अपनी मुरादों की चादर पेश की रात में कव्वाली की महफिल सजी जो देर रात तक चली।तीसरे दिन कुल की रस्म के साथुरा का समापन हुआ और देश में में ओ अमन रहे,आपसी भाईचारा हमेशा बना रहे दुनिया में जिन लोगो पर जुल्म हो रहे है उनकी हिफाज़त हो फलस्तियो की मदद हो।उन्होंने कहा कि सभी मुरिदो से वादा लिया की एक पेड़ ज़रूर लगाएंगे । दरगाह के नायाब सज्जादानशीन सैयद फैज उर रहमान नियाजी ने कहा देशभर से हजारों की तादाद में मुरीद जयपुर पहुंचे हैं और अपने हकीकत के फूल पेश किए हैं और अपनी दुआएं और मन्नतें मांगी सभी आए। तीनो दिन लंगर का प्रोग्राम रहा हजारों लोगों ने लंगर खाया।कुल की रस्म के साथ उर्स मुकम्मल हुआ

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19