गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ
गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ
गोरखपुर 15 जुलाई (पी एम ए) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अंतररष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा और यह प्रदेश में अंतररष्ट्रीय स्तर का चौथा स्टेडियम होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 100 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम की जमीन के लिए सड़क, हवाई यातायात की कनेक्टिविटी को ध्यान रखा जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो कानपुर, लखनऊ, वाराणसी के बाद उत्तर प्रदेश का यह चौथा अंतररष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होगा।
बिहार और नेपाल को भी होगा इसका लाभ
प्रदेश में बनने वाले इस अंतररष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का लाभ न केवल गोरखपुर, बल्कि पूर्वांचल, सटे हुए बिहार और मित्र राष्ट्र नेपाल की खेल प्रतिभाओं को भी मिलेगा। बेहतर प्रशिक्षण के जरिए क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतररष्ट्रीय स्तर पर पूर्वांचल का नाम रोशन करेंगे। यही नहीं इससे स्पोट्र्स के कारोबार में भी बूम आएगा। राष्ट्रीय और अंतररष्ट्रीय स्तर के मैच शुरू होने पर स्पोर्ट्स टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी लाभ होगा।
सीएम योगी का है खेलों से खासा लगाव
गौरतलब है कि खेलों से खासा लगाव रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से न केवल मिलते हैं, बल्कि उनको सम्मानित भी करते हैं। इसी क्रम में कुछ रोज पहले टी-20 विश्व विजेता टीम के हिस्सा रहे उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर कुलदीप यादव से भी उनकी अपने आवास पर भेंट हुई थी। यही नहीं ऐसे खिलाड़ियों को अंतररष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में जाने के पहले वह हौसला अफजाई भी करते हैं। अगस्त 2021 में खिलाड़ियों के सम्मान म ही यहां लखनऊ में उनके मार्गदर्शन में खेल कुंभ का भी आयोजन हुआ था। इसी में मुख्यमंत्री ने लखनऊ में खेल एकेडमी बनाने एवं कुश्ती समेत दो खेलों को एडॉप्ट करने एवं 10 साल तक इनके वित्त पोषण की भी घोषणा की थी। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं दक्षता बढ़े इसके लिए मेरठ में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल विश्वविद्यालय भी बन रहा है।
Comments
Post a Comment