गुमशुदा कोचिंग छात्र भारत को किया सकुशल दस्तयाब पढ़ाई में मन नहीं लगने से हुआ बिना बताए घर से रवाना कोचिंग छात्रों के हितों को सर्वोपरी लेते हुए सर्वोत्तम प्रयास करने से मिली बड़ी कामयाबी।


   गुमशुदा कोचिंग छात्र भारत को किया सकुशल दस्तयाब पढ़ाई में मन नहीं लगने से हुआ बिना बताए घर से रवाना कोचिंग छात्रों के हितों को सर्वोपरी लेते हुए सर्वोत्तम प्रयास करने से मिली बड़ी कामयाबी।

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया 

कोटा क्षैत्र 7 जुलाई को कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुल्हन ने बताया कि कुन्हाड़ी इलाके में कोचिंग छात्र भरत के बिना बताए घर से चले जाने पर दर्ज रिपोर्ट होने पर छात्र को शीघ्र ढूंढने बाबत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में राजेश कुमार सोनी उपाधीक्षक केन्द्रीय वृत्त कोटा शहर के निकटतम सुपरविजन में एवं अरविंद भारद्वाज थानाधिकारी कुन्हाड़ी जिला कोटा शहर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छात्र को शीघ्र सही सलामत तलाश करने के लिए गठित टीम को आज महत्वपूर्ण सफलता मिली एवं छात्र भरत को बैंगलोर रेल्वे स्टेशन से डिटेन किया गया।
2 जुलाई को थाना कुन्हाड़ी पर कोचिंग छात्र के पिता धुम्रपाल सिंह पुत्र हाकिम सिंह जाति राजपूत उम्र 50 वर्ष महोलिया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर यूपी ने उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि मेरा बेटा भरत सुबह 7 बजे से उसके पिजी रूम से बिना बताया रूम छोड़कर कहीं पर चला गया है।हम सब लोग उसको फोन कर रहे हैं लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है। हमारे बच्चे भरत की तलाश करें। बच्चे के पास एक मोबाइल फोन है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19