टोटका चौराहे का नाम होगा बिरसा मुंडा चौराहा।

    टोटका चौराहे का नाम होगा बिरसा मुंडा चौराहा।

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया 

कोटा क्षैत्र 7 जुलाई को कोटा शहर के स्वामी विवेकानंद नगर क्षेत्र में स्थित टोटका चौराहा नाम से विख्यात चौराहे का नाम अब आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाएगा। इस आशय का एक पत्र शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कोटा विकास प्राधिकरण के कमिश्नर को लिखा है।
श्री दिलावर ने कमिश्नर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त चौराहा घनी आबादी क्षेत्र में है तथा विकसित ना हो पाने के कारण यह दुर्घटनाएं होती रहती है। साथ ही प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने के चलते रात को लोग यहां पर अवैध व अवांछनीय गतिविधियों करते हैं जिससे समाज में अंधविश्वास को बढ़ावा मिलता है।इन गतिविधियों के चलते ही यह चौराहा आम लोगों में टोटका चौराहे के नाम से प्रचलित हो गया है।इस चौराहे का समुचित विकास करने व भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर इस चौराहे को विकसित करने तथा बिरसा मुंडा जी की मूर्ति लगाने के निर्देश शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कोटा विकास प्राधिकरण को दिए हैं। गौरतलब है की भारत सरकार ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप मे मानने का फैसला किया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19