जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा: 1432 किलो पटाखे और 190 किलो कच्चा माल जब्त, 3 गोदाम और फैक्ट्री सील
जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा: 1432 किलो पटाखे और 190 किलो कच्चा माल जब्त, 3 गोदाम और फैक्ट्री सील
जयपुर (विशेष संवाददाता):
आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए जयपुर पुलिस ने अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नर स्पेशल टीम (CST) और पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर की संयुक्त टीम ने जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में चल रही 'MAGIC FIRE WORKS' नाम की अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री और उसके गोदामों पर छापा मारा।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) श्री करण शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 1432 किलोग्राम विभिन्न ब्रांड के अवैध तैयार पटाखे जब्त किए हैं। इसके अलावा पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला लगभग 190 किलोग्राम कच्चा माल तथा विस्फोटक सामग्री बनाने के विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
3 गोदाम और 1 फैक्ट्री को किया गया सील
पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने पर बड़ी सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 3 गोदामों और 1 पटाखा फैक्ट्री को सील कर दिया है।
पुलिस टीम और अग्रिम कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर-प्रथम) श्री आलोक सिंघल के नेतृत्व में तथा सहायक पुलिस आयुक्त (वृत्त आमेर) श्री प्रतीक सिंह (IPS) के निर्देशन में अंजाम दी गई। कार्रवाई करने वाली विशेष टीम में CST प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, जयसिंहपुरा खोर थानाधिकारी रघुवीर सिंह राठौड़, उप-निरीक्षक रामकिशोर व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Comments
Post a Comment