16 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार: मल्टीट्रेडिंग कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से की थी ठगी
16 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार: मल्टीट्रेडिंग कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से की थी ठगी जयपुर (विशेष संवाददाता): जयपुर दक्षिण की मानसरोवर थाना पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने वर्ष 2008-09 में 'मैसर्स श्योर फ्यूचर मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड' नाम से कंपनी खोलकर चैन सिस्टम के जरिए सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के अनुसार, दीपावली पर्व के दौरान वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 4.66 लाख रुपये ठगी का दर्ज हुआ था मामला 1 अप्रैल 2010 को परिवादी रमा शंकर ने मानसरोवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के डायरेक्टरों ने मल्टीट्रेडिंग में चैन सिस्टम का आकर्षक ऑफर देकर लोगों से पैसे ऐंठे थे। परिवादी से भी 4,66,500 रुपये ठगे गए थे। मामले में धारा 420, 406 और 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी इमरान खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। हैदराबाद में फर्जी पते से रह रहा था...