लोकसभा खीरी सीट पर होगा रोचक मुकाबला,तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक की तैयारी में भाजपा

लोकसभा खीरी सीट पर होगा रोचक मुकाबला,तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक की तैयारी में भाजपा 





देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी।तरह-तरह के लगाए जा रहे कयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी पर भरोसा क़ायम रखा वहीं समाजवादी पार्टी के द्वारा पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया गया है।बसपा की खमोशी और अभी तक पत्ते न खोलने से अभी सस्पेंस बरकरार है। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी मे सपा की सीधी टक्कर होने की उम्मीद है। भाजपा के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है तो सपा वापसी के लिए दम लगा रही है।बताते चलें 
खीरी सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले ही सपा ने दो बार के विधायक उत्कर्ष वर्मा को मैदान में उतार दिया था। इसके बाद सबकी निगाहें भाजपा के टिकट पर थीं। तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने एक बार फिर यहां के वर्तमान सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को प्रत्याशी घोषित कर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। टेनी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद तमाम किसान संगठनों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। सपा को जहां जातीय समीकरणों के साथ-साथ किसान संगठनों से मदद की पूरी उम्मीद है, वहीं भाजपा को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्य, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे और अपनी रणनीति पर पूरा भरोसा है।
खीरी संसदीय सीट पर 2009 से पहले तक ज्यादातर एक ही परिवार का दबदबा रहा। आजादी के बाद से यहां वरिष्ठ नेता बाल गोविंद वर्मा लंबे समय तक कांग्रेस के सांसद रहे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ऊषा वर्मा सांसद रहीं। उनके बाद उनके बेटे रवि वर्मा ने सपा का दामन थामा और वह भी तीन बार के लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में रवि वर्मा ने अपनी बेटी डॉ.पूर्वी वर्मा को सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया था,लेकिन वह चुनाव हार गईं।बताया जाता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बेटी डा. पूर्वी के लिए कांग्रेस से टिकट की उम्मीद थी।इस बीच सपा-कांग्रेस के गठबंधन के कारण यह सीट सपा के खाते में चली गई।सपा ने उत्कर्ष वर्मा को पहले ही प्रत्याशी बना दिया।कई दशकों बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जिले का चर्चित वर्मा परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में नहीं होगा। खीरी सीट पर भाजपा लगातार दो चुनावों से जीत रही है।टेनी ने 2019 के चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा तो 2014 में बसपा उम्मीदवार अरविंद गिरी को हराया था।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19