इण्डो-नेपाल बार्डर पर आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस,एसएसबी व पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा की गई संयुक्त गश्त व फ्लैग मार्च मतदान के लिए किया गया जागरुक


इण्डो-नेपाल बार्डर पर आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस,एसएसबी व पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा की गई संयुक्त गश्त व फ्लैग मार्च मतदान के लिए किया गया जागरुक



देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी। रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी,गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में पुलिस व एसएसबी तथा पैरामिलिट्री फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित गश्त, चेकिंग व‌ फ्लैग मार्च किया गया, पुलिस द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर से सटे गांव व नहर के रास्तों से नहर से सटे गांवों में पहुंचकर नागरिकों को लगातार मतदान के लिए जागरूक करते हुए सुरक्षा की भावना विकसित की गई।भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित ग्राम बनगवां,कजरिया ,सरियापारा,नझोटा,रतननगर,डांग,दीपनगर,गंगानगर में पुलिस द्वारा भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया गया तथा पगडंडी, कच्चे रास्ते, नदी घाट के रास्तों पर अबैध रूप से तस्करी करने वालो पर कड़ी नजर रखी जा रही है लोगों को निर्भीक होकर किसी के प्रभाव में आये बिना स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही साथ मोहाना नदी के जलमार्ग में स्थानीय लोगो के साथ नाव के द्वारा गस्त व भ्रमण कर निगरानी की जा रही है 
जनपद लखीमपुर में भारत-नेपाल की सीमा 120 किलोमीटर के परिक्षेत्र में है जिसके अंतर्गत जनपद के चार थाने गौरीफंटा ,चंदन चौकी, तिकुनियां व संपूर्णानगर आते हैं जिनके द्वारा लगातार सीमा की निगरानी की जा रही है,बॉर्डर की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा कवच सेल का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत सीमा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 16 कवच आउटपोस्ट बनाए गए हैं जिन पर उप निरीक्षक रैंक के पुलिस अधिकारी को कवच आउट पोस्ट के प्रभारी के रूप में नियुक्त की गई है साथ ही साथ सिपाहियों की पोस्टिंग भी की गई है जिनके द्वारा लगातार सीमा पर निगरानी करते हुए अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा से सटे कच्चे व पक्के मार्गों पर कुल 23 बैरियर,नाका व चेक पोस्ट का गठन तात्कालिक रूप से किया गया है जिस पर लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करते हुए चेकिंग की जा रही है।पुलिस एसएसबी व पैरामिलिट्री फोर्स की संयुक्त गश्त,फ्लैग मार्च व चेकिंग का नेतृत्व क्षेत्राधिकार पलिया यादवेंद्र सिंह द्वारा किया गया जिनके साथ प्रभारी निरीक्षक गोरीफंटा, अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया मनोज सिंह,प्रभारी निरीक्षक चंदन चौकी,विश्वनाथ यादव,थाना प्रभारी संपूर्ण नगर निराला तिवारी,तथा एसएसबी के जवान व एरिया डोमिनेशन के लिए आये बीएसएफ की पैरामिलिट्री फोर्स के नायक उप निरीक्षक राकेश यादव व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19