कोटा जिले के सातलखेड़ी में प्रेमी ने प्रेमिका का गला काटा, खुद के शरीर को भी जख्मी कर 30 फिट ऊंचे टीले से लगाई छलांग, झालावाड़ रैफर





कोटा जिले के सातलखेड़ी में प्रेमी ने प्रेमिका का गला काटा, खुद के शरीर को भी जख्मी कर 30 फिट ऊंचे टीले से लगाई छलांग, झालावाड़ रैफर
कोटा एंकर
कोटा जिले के
रामगंजमण्डी क्षेत्र के सातलखेड़ी में पहले से शादी शुदा प्रेमी अपनी और अपनी विवाहिता प्रेमिका की जान का दुश्मन बन गया। मामला गुरुवार देर शाम का है। जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गला व हाथ की नसें काट दी। वही प्रेमी ने खुद को भी जगह जगह से काटकर जख्मी कर लिया। इसके बाद प्रेमी ने खदान के ऊपर बने टीले से करीब 30 फिट ऊँचाई से नीचे छलांग लगा दी। जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद मजदूरों ने दोनो घायलों को लहूलुहान हालत में सुकेत अस्पताल पहुचाया। जहां दोनो का उपचार कर झालावाड़ रेफर कर दिया गया। बता दे कि घटना में दोनो के शरीर पर कई जगह चोटें आई है। जिससे दोनो की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दोनो बयान देने की स्थिति में नही थे। इसलिए शुक्रवार को झालावाड़ अस्पताल पहुँचकर घायलों के बयान लिए जाएंगे। और बाद में जो भी स्थिति बनेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

ग्रामीणों के अनुसार सातलखेड़ी निवासी प्रेमी अनिल और सुकेत थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता प्रेमिका का पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनो सातलखेड़ी स्थित कोटा स्टोन खदान में मजदूरी का काम करते है। उन्होंने बताया कि प्रेमी युवक और प्रेमिका महिला की शादी अलग अलग जगह हो चुकी है दोनो के बच्चे भी है, बावजूद इसके दोनो में काफी समय से अफेयर चल रहा है। जानकारी में आया कि दोनो के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी महिला के पति को लग गई थी। जिसके बाद पति ने पत्नी को छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद दोनो पति पत्नी में आपसी समझाइश और प्रेमी से बातचीत बन्द करने पर सुलह हो गई थी, लेकिन प्रेमी को यह बात गवारा नही गुजरी। इस दौरान प्रेमिका द्वारा बातचीत बन्द करने से नाराज प्रेमी गुरुवार शाम को प्रेमिका की खदान के पास पहुँचा। जहां उसने प्रेमिका को रोककर बातचीत करनी चाही, इसी बात के चलते दोनो के बीच अनबन हो गई। इसके बाद प्रेमी ने जेब से धारदार हथियार निकाला और सीधा महिला के गले पर वार कर दिया। साथ ही महिला के हाथ की नसें भी काट दी। इसके बाद प्रेमी ने अपने ही ऊपर अनगिनत वार कर खुद को भी जख्मी कर लिया। साथ ही 30 फिट ऊंचे कोटा स्टोन टीले से नीचे छलांग लगा दी। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। वही दोनो का उपचार झालावाड़ अस्पताल में चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19