जयपुर, 26 मार्च,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चूरू पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया की नामांकन सभा को संबोधित किया। *देशहित में मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतो से विजयी बनाएं - सीपी जोशी*



*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चूरू पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया की नामांकन सभा को संबोधित किया।

*देशहित में मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतो से विजयी बनाएं - सीपी जोशी*

*राजस्थान की जनता नहीं भूली, किन लोगों ने सनातन को गाली दी - सीपी जोशी*


जयपुर, 26 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज चूरू पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में चूरू से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया की नामांकन सभा को संबोधित कर देशहित में मतदान करने और भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता यह नहीं भूली किन लोगों ने सनातन को गाली दी। किन लोगों ने धारा 370 का विरोध किया, किन लोगों ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाया, किन लोगों ने देश को किसान और गरीब के नाम पर सिर्फ नारे और वादे दिए। प्रदेश की जनता जागृत हो चुकी है, किसी के बहकावे में नहीं आने वाली, सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने का निर्णय ले चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पसंद करती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चूरू लोकसभा क्षेत्र से देवेन्द्र झाझडिया को जनता की सेवा के लिए चुना है। उन्होंने कहा देवेन्द्र झाझडिया किसान का बेटा और खिलाड़ी है जिसने अपने मनोबल और दृढ़ इच्छा शक्ति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि खिलाड़ी सरल मन का होता है और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। हार में नहीं जीत में विश्वास रखता है। इसलिए सभी को विश्वास है कि देवेंद्र झाझडिया लोकसभा क्षेत्र के किसान, खिलाडी, युवा सहित हर वर्ग की उन्नति की बात करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री व बीकानेर से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, चुनाव सह प्रभारी प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा आमजन की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*