लखीमपुर खीरी।मैलानी 'अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान' के तत्त्वाधान में आयोजित 'राष्ट्रीय चिंतन-मनन शिविर' राष्ट्र तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ
समाज व राष्ट्र सेवा में योगदान दें -बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी
देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी।मैलानी 'अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान' के तत्त्वाधान में आयोजित 'राष्ट्रीय चिंतन-मनन शिविर' राष्ट्र तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ । दो दिवसीय शिविर के आखिरी दिन रविवार को संस्थान के सदस्यों ने अपनी राय को लोगों के सामने रखा । संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्याम नारायण पाण्डेय ने संस्थान के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "समाज में आज इस तरह के शिविर और संस्थानों की नितांत आवश्यकता है ताकि मानवीय सेवा के प्रति लोगों को संवेदनशीलता की तरफ़ मोड़ा जा सके" । संस्थान की महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्या संगीता सिंह ने विगत कई वर्षों से मण्डल की तरफ़ से किये जा रहे कार्यों और भविष्य में महिला मण्डल की योजनाओं का विवरण पेश किया । महिला मण्डल की श्रीमती रुबी सिंह ने मानव सेवा के प्रति लोगों को आकर्षित करने पर ज़ोर दिया और उम्मीद जताया कि , आने वाले दिनों में, सेवा के ज़रिये महिला मण्डल राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित होगा । कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष व सम्पूर्ण अघोर परंपरा के आराध्य अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने अपने आशीर्वचन में समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों से आवाहन किया कि "आप अपने आचरण और व्यवहार को इस तरह का बनाए जो लोगों को आकर्षित और मानव सेवा के प्रति प्रेरित कर सके" । मानवीय मूल्यों के सरंक्षण की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए बाबा ने कहा कि "समाज और राष्ट्र की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है । और यदि आप ऐसा करने में सफल रहे तो आपका जीवन कृतार्थ हो जाएगा" । तत्पश्चात हर हर महादेव के उदघोष के साथ शिविर का समापन हुआ ।
Comments
Post a Comment