गोला गोकरननाथ खीरी। नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित नारायन कॉलोनी में बीती रात एक कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए

कार ड्राइवर की संदिग्ध मौत

देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।

गोला गोकरननाथ खीरी।
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित नारायन कॉलोनी में बीती रात एक कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए ड्राइवर का शव बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मातादीन मौर्य 28 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल निवासी ग्राम दशरथपुर ग्रंट लंदनपुर थाना हैदराबाद निजी कारों का ड्राइवर था। बताते हैं कि वह किसी पार्टी को कर में बिठाकर गोला लाया था। जो लोग कार में आए थे वह उतरकर अपने प्रयोजन से कहीं निकल गए। ड्राइवर ने कार बंद कर ली और वह उसमें सोने चला गया । सुबह ड्राइवर का शव कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में पाया गया।पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर सूचना कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19