गोला गोकरननाथ खीरी। नगर की खुटार रोड स्थित ग्राम अहमदनगर में हो रही सप्त दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ के समापन
पूर्णाहुति के साथ श्री रूद्र महायज्ञ का हुआ समापन
देश का दर्पण/ आशीष कुमार तिवारी।
गोला गोकरननाथ खीरी।
नगर की खुटार रोड स्थित ग्राम अहमदनगर में हो रही सप्त दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ के समापन पर यज्ञाचार्य शिवेंद्र मिश्र कात्यायन, लवकुश शास्त्री ने आयोजक देवेंद्र मिश्र, अमित शुक्ला पिंटू, विकास मिश्र, अनिल मिश्र, राजकुमार मिश्र सनिल मिश्र, सुषील कुमार मौर्य, दीपक मिश्र, दिनेश गिरि, शिवम मिश्र, शुभम पांडे आदि से श्री रूद्र महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति डलवाई। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया।
वृंदावन के कलाकारों ने संगीतमयी वाद्य यंत्रों पर भगवान श्रीकृश्ण और सुदामा की मित्रता, गुरु संदीपन के यहां शिक्षा गृहण करने का मंचन किया। गुरु संदीपन ने दूध और पानी की मित्रता का प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए श्री रामचरित मानस में भगवान श्रीराम का उदाहरण दिया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने सुग्रीव से मित्रता कर अपने कष्ट को भुलाकर बालि को मारकर सुग्रीव के कष्ट को दूर किया, इस प्रकार मित्रता निभानी चाहिए। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए।श्री रूद्र महायज्ञ संरक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की पत्नी नीता शुक्ला, पूनम शुक्ला, बलरामपुर यूनिट वाइस प्रेसीडेंट सुनील सिंह यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, सुरजनलाल वर्मा, योगेंद्र मिश्र एडवोकेट, राजेश कुमार मिश्र, नवी हुसैन, श्रवण कुमार मौर्य, भगवानदीन वर्मा, जगदीश वर्मा, प्रशांत शुक्ल, सुशील सिंह, सौरभ मिश्रा, कैलाश गिरि, ऋषभ मिश्रा, सरोज कुमार मिश्र, जगत वर्मा, रामबाबू शुक्ला, मौरध्वज मौर्य, दिनेश गिरि, रमाकांत अर्कवंशी, आदित्य यादव, संदीप भारद्वाज, संजय मिश्र, फेरू सिंह, जसकरन गौतम, ध््राुव प्रजापति, मोरध्वज सोनवानी, श्यामबिहारी मिश्र, विपिन बिहारी मिश्र, छोटू तिवारी, अर्जुन सिंह, संदीप यादव, जितेन्द्र वर्मा, सर्वेश वर्मा, दिनेश वर्मा, चंद्रभाल प्रजापति,कौशल कुमार शर्मा, ओंमकार मिश्र, अनिल भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment