गोला गोकर्णनाथ खीरी।भारत विकास परिषद शाखा गोला के सत्र 2024- 25 का चुनाव पर्यवेक्षक नरेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

भारत विकास परिषद का चुनाव संपन्न

देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।

गोला गोकर्णनाथ खीरी।भारत विकास परिषद शाखा गोला के सत्र 2024- 25 का चुनाव पर्यवेक्षक नरेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। गोला शाखा के चुनाव में सर्व सम्मति से डॉ. आदर्श दीक्षित को अध्यक्ष, सुनील गुप्ता को सचिव एवं विकास मिश्रा को कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राम बहादुर मित्रा को शाखा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष रामसागर वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता, धर्मेंद्र गिरी मोंटी, डॉ. शिवेंद्र अवस्थी,रामेंद्र शुक्ला, पीयूष पंकज बाजपेई, संजय गिरी, अतुल त्रिवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज अवस्थी, सुभाष गुप्ता, सुशील वर्मा, सौरभ गुप्ता, आशीष पांडे, सुशील वर्मा, रवि सक्सेना, चीनू तिवारी, राजन साहनी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के संरक्षक डॉ. सौरभ दीक्षित ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19