विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई नहीं हुई पूरी, अब यह फैसला 16 अगस्त को आएगा

विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई नहीं हुई पूरी, अब यह फैसला 16 अगस्त को आएगा


नई दिल्ली 14 अगस्त (पीएमए)कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई. यह फैसला टल गया है. तीन दिन बाद फैसला आ सकता है. विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई होना पड़ा था. इसके बाद विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में सिल्वर मेडल के लिए अपील की थी. अब यह फैसला 16 अगस्त को आएगा.

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) ने आज एक बयान जारी कर 16 अगस्त तक फैसला टाल दिया. इस बयान में कहा गया है, “ओलंपिक गेम्स के के नियमों के अनुच्छेद 18 के तहत कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन प्रभाग के अध्यक्ष ने पैनल को निर्णय देने के लिए समय सीमा 16 अगस्त तय की है. 16 अगस्त को भारतीय समयानुसार विनेश को मेडल देने का अपडेट रात 9:30 बजे आएगा.

फाइनल से पहले भारत की विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के 50 किलो वर्ग में फाइनल में पहुंच गई थी. लेकिन मैच से पहले जब उनका वजन किया गया तो यह 100 ग्राम ज्यादा निकला. इसके बाद उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया. विनेश ने जिस रेसलर को सेमीफाइनल में हराया था. उन्हें फाइनल में जगह दी गई थी. हालांकि, वह फाइनल हार गई थी. अमेरिका ने गोल्ड मेडल जीता था. डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (कैस) में अपील की थी.

विनेश को पेरिस ओलंपिक में ही नहीं. बल्कि, इससे पहले भी दो बार झटका लग चुका है. विनेश ने 2016 रियो खेलों में ओलंपिक में डेब्यू किया था. 2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट से उनकी मेडल की उम्मीद टूट गई थी. इसके बाद वह 2020 में टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में 53 किग्रा वर्ग में हार गईं थी और अब 2024 में वह अधिक वजन के कारण बाहर हो गई

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19