कोलकाता के बाद अब मुजफ्फरपुर में हुई लड़की से रेप और हत्या, लोगों का फूटा गुस्सा

कोलकाता के बाद अब मुजफ्फरपुर में हुई लड़की से रेप और हत्या, लोगों का फूटा गुस्सा
पटना 14 अगस्त (पीएमए)
कोलकाता में मेडिकल छात्रा से रेप और हत्या के बाद पड़ोसी राज्य बिहार में भी एक नाबालिग से रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक ने नाबालिग से रेप और हत्या र दी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, परिवार ने गांव के दबंगों पर ये आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि दबंग ने पहले नाबालिग को अपहरण किया फिर उसके बाद रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद बिहार में आक्रोश का माहौल है ।

   पी एम ए संवाददाता के अनुसार दलित नाबालिग के साथ ना सिर्फ रेप किया गया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर एक-दो बार नहीं 50 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया. यह घटना पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बीते रविवार से ही घर से गायब थी, घरवालों ने बच्ची को घर से गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी. जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो हारकर मामला थाने पहुंचा।
नाबालिग के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला
वहीं, नाबालिग का शव मंगलवार को चौर स्थित पोखर के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला. ग्रामीण मवेशी चारा काटने के लिए गए थे. इसी दौरान उनकी नजर धान के खेत में खून और बाल पर पड़ी. जब ग्रामीण कुछ दूर आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि पोखर के पास नाबालिग का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेम-प्रसंग के चलते दिया गया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार पहले नाबालिग के साथ रेप किया गया और फिर उस पर चाकू से वार किया गया. उसके पूरे शरीर पर चाकू के निशान हैं. इतना ही नहीं नाबालिग के प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से लगातार चाकू से हमला किया गया. नाबालिग के प्राइवेट पार्ट पर 50 से ज्यादा बार चाकुओं से हमला किया गया है. पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया में यह प्रेम-प्रसंग का मामला नजर आ रहा है.
जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग का उसी गांव के किसी युवक के साथ संबंध था और यह प्रेम-प्रसंग में ही हत्या का मामला लग रहा है. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग में किया गया है या फिर कुछ और बात है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और उसके बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचेगी. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
भागलपुर में ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा


Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19