खोर नागरिक विकास समिति के तत्वाधान में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर जयसिंहपूरा खोर थानाधिकारी ने किया झंडारोहण*
*खोर नागरिक विकास समिति के तत्वाधान में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर जयसिंहपूरा खोर थानाधिकारी ने किया झंडारोहण*
*30 पुलिस मित्र सदस्यों का किया सम्मान*
देश का दर्पण न्यूज जयपुर
डीसी शर्मा
जयपुर,78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर खोर नागरिक विकास समिति के तत्वाधान में जयसिंहपूरा खोर में बड़ी धूम- धाम से मनाया गया 78वें स्वत्रंता दिवस के मौके पर जयसिंहपुरा खोर के थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा मुख्य अतिथि रहे थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा द्वारा झंडारोहण किया गया। झंडारोहण करने के बाद खोर नागरिक समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एसएचओ राजेश कुमार मीणा का स्वागत व सम्मान किया। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा व अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने विचार रखे कहा की भारत की स्वतंत्रता के लिए हमारे अनगिनित वीरो ने अपने प्राण न्यौछावर किए वीर शहीदों ने अपनी न सोच कर भारत को आजाद कराने की सोची व हंसते हंसते अपने प्राण भारत माता पर न्योछावर कर दिए हमे उन वीर शहीदों को न भूलना चाहिए जिन्होंने हमे अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाई इस बात का भारत का इतिहास गवाह है गणमान्य नागरिको द्वारा अपने अपने विचार रखने के बाद बिना किसी लोभ लालच के रात्रि कालीन में पुलिस जवानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर गस्त सेवाए देने में जयपुर की एक नंबर पुलिस मित्र टीम के सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली कड़ी में खोर नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष श्याम अवस्थी, विक्की सोनी, गोपाल सैनी, कौशल शर्मा, अतुल सोनी, गोविंद रमजान, रोहित, के सी सोनी, अन्य पुलिस मित्रो का सम्मान कर पुलिस मित्रो के काम करने की प्रशंसा की व अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

Comments
Post a Comment