जयपुर ज्ञानविहार स्कूल में इंटर स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में सेंट जेवियर रहा विजेता





जयपुर 
ज्ञानविहार स्कूल में इंटर स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता में सेंट जेवियर रहा विजेता

जयपुर, 17 अगस्त 2024:
मालवीय नगर स्थित ज्ञानविहार स्कूल में आज भव्य इंटर स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान शहर के 20 प्रतिष्ठित स्कूलों के 222 प्रतिभागियों ने अपनी स्विमिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
ज्ञानविहार स्कूल के डायरेक्टर श्री कनिष्क शर्मा ने मीट ओपन की घोषणा करते हुए अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाते हैं। हम ज्ञानविहार स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में लगातार नए अवसर प्रदान करते रहेंगे।"
प्रधानाचार्य डॉ.ऋत्विज गौड़ ने बताया कि स्कूल द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तैराकी के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के तैयार करना है.
स्विमिंग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पद्मश्री राम सिंह शेखावत,जो अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं, ने अपने भाषण में कहा, "बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन के बल पर वे भविष्य में न केवल खेलों में बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। स्विमिंग जैसी प्रतियोगिताएं न केवल शरीर को सशक्त बनाती हैं, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति को भी प्रबल करती हैं।"
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सेंट जेवियर स्कूल को प्रथम विजेता घोषित कर मुख्य अतिथि श्री राम सिंह शेखावत डायरेक्टर कनिष्क शर्मा तथा प्रिंसिपल डॉ ऋत्विज गौड़ ने विनर ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा टैगोर इंटरनेशनल द्वितीय एम. जी.डी.स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।  
बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और रिले में अद्भुत तैराकी कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रोत्साहित किया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19