राजकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता पर खनिज विभाग के दो अधिकारी निलंबित*

*राजकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता पर खनिज विभाग के दो अधिकारी निलंबित* 

देश का दर्पण न्यूज
संवाददाता सुरेन्द्र कुमार सोनी

राजकीय कार्य में कोताही, लापरवाही और अनियमितता पर राज्य सरकार सख्ती से कार्यवाही कर रही है। खान एवं भूविज्ञान विभाग के दो अधिकारियों को कार्य में लापरवाही व अनियमितता बरतने पर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। आदेशों के अनुसार खनिज अभियंता सतर्कता जैसलमेर श्री प्रकाश माली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका निलंबन काल के दौरान मुख्यालय उदयपुर रखा गया है। इसी तरह एक अन्य आदेश में सहायक खनिज अभियंता जालौर श्री राजेन्द्र चौधरी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। श्री चौधरी का निलंबन काल में मुख्यालय उदयपुर किया गया है।
राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई में शिथिलता, राजकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19