व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष अमित शर्मा,जीतू मौर्या महामंत्री,संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित मुख्य टीम का हुआ गठन*

*व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष अमित शर्मा,जीतू मौर्या महामंत्री,संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित मुख्य टीम का हुआ गठन*




देश का दर्पण/सिदाकत मंसूरी 

मोहम्मदी खीरी।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आवश्यक वैठक जिलाध्यक्ष माननीय नानक चंद वर्मा की अध्यक्षता में संदीप गुप्ता के प्रतिस्थान पर सम्पन्न हुई।वैठक में व्यापारियों की समस्याओं सहित अनेको बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।वैठक में सर्वसम्मति से अमित शर्मा को युवा नगर अध्यक्ष,जीतू मौर्या को युवा नगर महामंत्री,संजय गुप्ता को युवा नगर कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।साथ ही मुख्य टीम में आशीष गुप्ता को वरी०उपाध्यक्ष,पुरषोत्तम कैथवार को वरी०उपाध्यक्ष,सुमित शर्मा,देवेंद्र सैनी,विवेक गुप्ता,सुमित शर्मा,संजीव श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष,रचित गुप्ता,नीरज सैनी को मंत्री,अमित कटियार को संगठन मंत्री,मो०इलियास को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।मौजूद सभी व्यापारी बंधुओ ने नई गठित कार्यकारिणी को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।जिला अध्यक्ष नानक चंद वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैब व्यपारियो के साथ कंधे से कंधे मिलाए खड़ा रहा है,और हमेशा खड़ा रहेगा।वही संरक्षक अतुल रस्तोगी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने हमेशा व्यापारियों के हित मे आवाज उठाई है,साथ ही कहा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से आशा है व्यापारियों की समस्या पर खरा उतरेगा।नगर अध्यक्ष आकाश सैनी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के हित मे कार्य करने वाला एक मात्र संगठन हैं।तत्पश्चात मौजूद सभी व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।प्रमुख रूप से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिला अध्यक्ष सुभाष वर्मा,उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मोहम्मदी संरक्षक डॉ रमा गुप्ता,अतुल रस्तोगी,आरिफ सिद्दीकी,महामन्त्री राहुल राठौर,कोषाध्यक्ष सैफ आलम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19