बाढ़ का पानी उतरने के बाद चलाया जाए, विशेष स्वच्छता फॉगिंग अभियान-मा0 मुख्यमंत्री* सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सांप काटने पर बचाव हेतु एवं दवाओं की पुख्ता रखा जाए इंतजाम- मा0 मुख्यमंत्री
*बाढ़ का पानी उतरने के बाद चलाया जाए, विशेष स्वच्छता फॉगिंग अभियान-मा0 मुख्यमंत्री*
सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सांप काटने पर बचाव हेतु एवं दवाओं की पुख्ता रखा जाए इंतजाम- मा0 मुख्यमंत्री
मा0 मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्री
श्रावस्ती,। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर जनपद श्रावस्ती के कटरा स्थित एयरपोर्ट पर पहुंचे। जिले में पहुंचने पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एंव पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने मा0 मुख्यमंत्री जी की अगुवानी की। तत्पश्चात् मा0 मुख्यमंत्री जी ने चौधरी रामबिहारी बुद्ध इण्टर कालेज पहुंचे, यहां पर उन्होने बाढ़ पीड़ितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित किया। वहीं बाढ़ पीड़ित महिलाओं को डिग्निटी किट का भी वितरण किया। उन्होने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही बाढ़ राहत सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली।इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुख-दर्द में उनके साथ है। इसलिए बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी, उन्हें सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। और निर्देश दिया कि जहां पर बाढ़ का पानी हो वहां पर बाढ़ पीड़ितों को राशन किट समय से मुहैया करायी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुत्ते, सांप या अन्य किसी जानवर के काटने पर एंटीवेनम की दवायें उपलब्ध करायी जाए। उन्होने कहा कि भारी बरसात के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता के लिये वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। बाढ़ पीड़ित पीड़ित परिवार को समय से राहत सामग्री 10 किग्रा चावल, 10 किग्रा आटा, आलू, भुना चूरा, दलिया, साबुन, तेल, नमक, मोमबत्ती, डिग्निटी किट आदि उपलब्ध करायी जाएं। पशुओं के लिये चारे की व्यवस्था के साथ-साथ उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण भी कराया जाए। सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट, दवायें, फस्ट ऐड किट आदि सभी व्यवस्थाएं समय से मुहैया करायी जाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाये उन्होने कहा कि यह बाढ़ असमय आने से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ा है। सभी जनपदों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कराये जा रहे है। उन्होने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि किसी भी आपदा में जन और धन की हानि होने पर सरकार आपके साथ खड़ी है। जन-धन की हानि होने पर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 04 लाख की आर्थिक सहायता दी जायेगी। पशुओं की हानि होने पर राहत कोष से धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी। जिन लोगो के बाढ़ की चपेट में मकान क्षतिग्रस्त हो गये है या बह गये है, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित किया जायेगा। आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की भी हानि होने पर सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि सूखा के कारण जिन लोगों की फसल को नुकसान हुआ है, वहां पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा भेजकर फसल का आंकलन कर मुआवजा राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिये गये है।
उन्होने निर्देश दिया कि बाढ का पानी उतरने के बाद बाढ़ प्रभावित गांवो में संक्रामक बीमारियां उत्पन्न होने की प्रबल संभावनाएं रहती हैं, इसके लिए कारगर कदम उठाये जाएं, और हर गांवों/कस्बों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं साफ-सफाई की व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। ऐसे हैण्डपम्प के चबुतरे जो बाढ़/जल जमाव के कारण डूब गये थे, वहां पर पानी उतरने के बाद साफ-सफाई व ब्लीचिंग पाउडर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोागों को शुद्ध पेयजल की कोई दिक्कत न होने पावे।
जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि दिनांक 05-10-2022 से जनपद में हो रही भारी वर्षा के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ना प्रारम्भ हुआ। नेपाल में भी पहाड़ों पर हो रही वर्षा के कारण राप्ती नदी के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। 08 अक्टूबर को राप्ती नदी का जलस्तर सर्वाधिक 130.00मी0 था, जो खतरे के निशान 230.000 सेमी अधिक था। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, आज जलस्तर 127.950 मी0 है। जनपद में अब तक कुल 114 ग्राम में 98420 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। जनपद के कुल 14 ग्राम बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरे हैं। अब तक लगभग 8560 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जनपद में अभी तक कुल 154394 लोगों को लंच पैकेट का वितरण किया गया है तथा लगातार लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। जलस्तर कम होने के साथ ही सूखा राशन किट व डिग्निटी का वितरण आरम्भ कर दिया गया है। जनपद में अब तक 3125 परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया है। राशन किट का वितरण लगातार किया जा रहा है। जनपद में कुल 12 बाढ़ राहत शिविर संचालित हैं, जिनमें 1505 शरणार्थी रहे। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है व चारा/भूसा का भी वितरण किया जा रहा है। अब तक कुल 1550 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 1800 पशुओं का टीकाकरण हुआ, 1822 पशुआंे का उपचार किया गया। 80 कुन्टल भूसा भी वितरित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को लेकर हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण/कैम्प कर लोगों को औषधियों का वितरण कर रही हैं। सभी 18 बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थाई रूप से कैम्प कर लोगों को दवाओं का वितरण कर रही हैं। बाढ़ की इस विभीषिका में जनपद में एनडीआरएफ की 01, एसडीआरएफ की 02 तथा फ्लड पीएसी की 03 प्लाटून द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। प्राइवेट नाव वालों से भी नावें किराए पर ली गयी हैं। अभी तक कुल 31 नावें/मोटरबोट उपलब्ध हो गयी हैं, जो राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं। इस प्रकार इस समय कुल 31 नावें/मोटर बोट राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं।
समस्त बाढ़ चौकियां/पुलिस बाढ़ चौकियां अलर्ट पर हैं। यूपी डायल 112 अलर्ट मोड पर है। सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं। बाढ़ के लिए कंट्रोल रूम संचालित किया गया है, जिसमें एक डिप्टी कलेक्टर को इसका प्रभारी बनाया गया है और 8-8 घंटे की ड्यिूटी पर कर्मचारी तैनात किए गये हैं। किसी भी काल पर तत्काल रिस्पांस दिया जा रहा है। जिला ग्रामों में बाढ़ का पानी कम हो चुका है, वहां पंचायती राज विभाग की टीमें जाकर साफ-सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव इत्यादि कार्य कर रही हैं। जनपद में बाढ़जन्य किसी भी समस्या के लिए 8429321551 व 7395045570 पर सम्पर्क कर सकते है।इस अवसर पर मा0 सदस्य अल्पसंख्यक आयोग सम्मान आफरोज, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपजिलाधिकारीगण, ब्लाक प्रमुख सिरसिया अमित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, जिला महामंत्री रमन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिहरपुररानी सुभाष सत्या, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिनगा अजय आर्य, आशुतोष पाण्डेय, विनय कुमार तिवारी, तुषार मिश्रा सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नितेश श्रीवास्तव श्रावस्ती की रिर्पोट
Comments
Post a Comment