विधायक ने फतेहपुरा में पेयजल योजना का किया लोकार्पण* 46.25 लाख की लागत से ग्राम पंचायत फतेहपुरा में दो नलकूप एवं पाइप लाइन कार्य का किया गया लोकार्पण



*विधायक ने फतेहपुरा में पेयजल योजना का किया लोकार्पण*
46.25 लाख की लागत से ग्राम पंचायत फतेहपुरा में दो नलकूप एवं पाइप लाइन कार्य का किया गया लोकार्पण

*देश का दर्पण न्यूज । चौमू ( पंकज बागड़ा )*
ग्राम पंचायत फतेहपुरा में पेयजल योजना का लोकार्पण विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत फतेहपुरा में 46.25 लाख की लागत से दो नलकूप एवं पाइप लाइन डालने का कार्य करवाया गया है। जिससे ग्राम पंचायत की ढाणियों तक पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या बनी हुई थी, अब लोगों को इस योजना से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का सरपंच बाबुलाल गुर्जर ने आभार जताया। इस मौके पर भाजपा बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, उपप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य संतोषदेवी, महेश यादव, मुकेश बलेसरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार मल जाट, मंडल महामंत्री प्रकाश हाटवाल, जमन लाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामूडी देवी, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, कुशलपुरा सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल शर्मा, जेतपुरा सरपंच सुरेश गुलिया, वार्ड पंच मन्नालाल, मुकेश, कजोड़, कमल, शंकरलाल, रामस्वरूप, अर्जुनलाल, पुखराज, सुल्तान सिंह, लालाराम पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19