चौमूं पूर्व CM वसुंधरा राजे निकली देवदर्शन यात्रा पर चौमूं के राधास्वामी बाग पर वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत


चौमूं
पूर्व CM वसुंधरा राजे निकली देवदर्शन यात्रा पर 
चौमूं के राधास्वामी बाग पर वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत 
भाजपा नेता शंकर गौरा के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर किया स्वागत 
पूर्व CM वसुंधरा राजे को वीर हनुमान जी तस्वीर की भेंट 
शाकम्बरी माता के मंदिर जाने का है कार्यक्रम
भाजपा नेता डॉ श्रवण बराला के नेतृत्व में भी हुआ सम्मान 
डॉ श्रवण बराला ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को की तलवार भेंट



एंकर- इन दिनों प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी देव दर्शन यात्रा पर निकली हुई हैं। आज वसुंधरा राजे उदयपुरवाटी की शाकंभरी माता दर्शन करने के लिए निकली है। शाकंभरी माता दर्शन के लिए जाते समय चौमूं शहर में राधास्वामी बाग चौराहे पर रुकी...जहां भाजपा नेता शंकर गोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे को चुनरी ओढ़ाकर और वीर हनुमान जी की प्रतिमा भेंटकर भव्य स्वागत किया,,, इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंच से सभी का आभार जताया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ नहीं मिला इसलिए आमजन सरकार से त्रस्त हो चुका है,,, और अब 2023 के चुनावों के लिए हम सबको तैयार होकर भाजपा की सरकार लाना है,,,,
इस मौके पर जैतपुरा बस स्टैंड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, गोविंदगढ़ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, गोविंदगढ़ पंचायत समिति प्रधान कमला चौधरी व भाजपा नेता जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का माला पहनाकर स्वागत किया,,, वहीं दूसरी और भाजपा नेता डॉ श्रवण बराला के नेतृत्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 51 किलो की माला पहनाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया गया,,,, इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए,,,, इसको लेकर भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा,,,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के करीबी माने जाने वाले चौमूं विधायक रामलाल शर्मा भी वसुंधरा राजे के स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए,,,,,

*जयपुर के चौमू से पंकज बागड़ा की रिपोर्ट,,,,*

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*