चार दिनों से विद्यालय में नही बन रहा मध्याह्न भोजन,विद्यायल से दोपहर के घर जाने को मजबूर हुए मासूम छात्र।


- चार दिनों से विद्यालय में नही बन रहा मध्याह्न भोजन,विद्यायल से दोपहर के घर जाने को मजबूर हुए मासूम छात्र।
रिपोर्ट - संजय कुमार तिवारी - 9473963673
स्थान- बलिया यूपी
डेट- 11/10/2022
एंकर - खबर यूपी के बलिया से हैं जहाँ बलिया के बेरुआरबारी ब्लॉक के दुर्गीपुर प्राथमिक विद्यालय में आज लगभग चार दिनों से मध्याह्न भोजन नही बन रहा है जिससे विद्यालय के छात्रों को दोपहर के भोजन के लिए अपने अपने घर जाने को मजबुर हो गए हैं। छात्रों ने बताया हैं कि चार दिनों से विद्यालय में खाना नही बन रहा है जिसके चलते हम लोग घर खाना खाने के लिए जाने को मजबूर हुए है अगर दोपहर में विद्यालय में खाना मिलता तो घर जाने के लिये हम लोग बाध्य नही होते।लेकिन हम लोगो को दोपहर मध्याह्न भोजन नही मिल रहा है इस लिए हमलोग घर जा रहे हैं।वही मासूम छात्रों के परिजनों के बताया कि इस विद्यालय में लगभग चार दिनों से बच्चे घर आ रहे हैं विद्यालय में खाना नही बन रहा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य से जब हमलोगों ने पूछा कि बच्चे घर क्यो जा रहे हैं तो मास्टर साहब ने बताया है कि सभी रसोईया को ग्राम प्रधान ने आज तीन दिनों से बोलबम ले गए है। जिसके चलते हमलोगों के बच्चों को दोपहर में घर आ रहे हैं। दोपहर के मध्यह्न भोजन नही बनने से खंड शिक्षाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी भी अनजान हैं साहब तो जानते होंगे कि विद्यालय में समय से मध्याह्न भोजन बन रहा होगा। लेकिन साहब को क्या पता कि विद्यालय में चार दिनों से खाना बंद हैं।अब ऐसे में देखना होगा कि क्या बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यवाही करेंगे या अधिकारियों और अध्यापकों के बीच चलेगी आँख मिचौली।
बाइट- छात्र कट टू कट
बाइट- परिजन।
बाइट- रसोइयां।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner