एमेज़ॉन इंडिया ने श्रीनगर में देश का पहला फ्लोटिंग ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर खोला नेशनल, 27 जुलाई, 2023: एमेज़ॉन इंडिया ने श्रीनगर की डल लेक में अपना पहला फ्लोटिंग ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर शुरू करने की घोषणा की है।
नेशनल, 27 जुलाई, 2023: एमेज़ॉन इंडिया ने श्रीनगर की डल लेक में अपना पहला फ्लोटिंग ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर शुरू करने की घोषणा की है।
हाल ही में यह नया शुरू किया गया ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर ग्राहकों को भरोसेमंद और सुविधाजनक डिलीवरी का अनुभव प्रदान करने की एमेज़ॉन इंडिया के उद्देश्य के अनुरूप है, और छोटे व्यवसायों को आय के अतिरिक्त अवसर प्राप्त करने में समर्थ बनाएगा। श्रीनगर स्थित, मुर्तज़ा खान काशी, जो सेलेक टाउन नामक हाउसबोट के मालिक हैं, वो एमेज़ॉन के ‘आई हैव स्पेस’ पार्टनर के रूप में डल लेक और निगीन लेक के आसपास रहने वाले एमेज़ॉन ग्राहकों को डिलीवरी संभव बनाएंगे।
‘आई हैव स्पेस’ स्टोर के रूप में सेलेक टाउन की शुरुआत से उन सैकड़ों ग्राहकों की समस्याएं हल हो सकेंगी, जो डल लेक और निगीन लेक पर अपना व्यवसाय चलाते हैं।इससे पहले इन ग्राहकों को अपने शिकारा द्वारा इन दोनों झीलों के किनारों पर जाना पड़ता था या नजदीकी दुकानों से अपने पैकेज लेने पड़ते थे। सेलेक टाउन के साथ मुर्तजा इन ग्राहकों को रोज सुरक्षित रूप से और समय पर उनके हाउसबोट तक पैकेज पहुँचाएंगे।
एमेज़ॉन लॉजिस्टिक्स, इंडिया के डायरेक्टर, डॉ. करुणा शंकर पांडे ने कहा, ‘‘हम डल लेक, श्रीनगर में भारत के पहले फ्लोटिंग ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर की शुरुआत करके बहुत उत्साहित हैं। इससे हम श्रीनगर के ग्राहकों को भरोसेमंद, प्रभावशाली, और तीव्र डिलीवरी पहुँचा सकेंगे। इससे लोगों के लिए उपयोगी अवसर उत्पन्न करने और हमारे डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई क्षमताएं विकसित करने का हमारा उद्देश्य पुष्टि होती है।’’

Comments
Post a Comment