जायजा:पार्षद प्रतिनिधि सबलानिया ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

जायजा:पार्षद प्रतिनिधि सबलानिया ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

लक्ष्मीनारायण वैष्णव
मेड़ता सिटी | नगर पालिका मेड़ता के वार्ड संख्या 31 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का पार्षद प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि ने सड़क निर्माण सामग्री की भी जांच की। वार्ड संख्या 31 के हिम्मत नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा हैं।
इस अवसर पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण सबलानिया ने ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री से सड़क का निर्माण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई सड़क से पूर्व पुरानी सड़क को तोड़ मलबा हटाएं जिससे सड़क का लेवल बना रहे। पार्षद ने वार्ड वासियों व आमजन से सड़क निर्माण व इससे होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर वार्डवासी मौजूद रहे|

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।