शहर में डकैती ध्वस्त कानून व्यवस्था की पराकाष्ठा - सांसद दीया कुमारी कांकरोली शहर में दिन दहाड़े हुई डकैती पर राज्य सरकार को लिया आड़े हाथों
शहर में डकैती ध्वस्त कानून व्यवस्था की पराकाष्ठा - सांसद दीया कुमारी
कांकरोली शहर में दिन दहाड़े हुई डकैती पर राज्य सरकार को लिया आड़े हाथों
राजसमंद। कांकरोली शहर में हुई डकैती पर राज्य सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की यह ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था की पराकाष्ठा है।
सांसद ने कहा की राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तहस नहस हो चुकी है और दिन-दहाडे सरे-आम शहर के बीचोबीच लूट हो रही है। कांकरोली, राजसमंद के मुख्य बाजार में एक सोने-चाँदी के व्यापारी की दुकान पर 4 बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर पूरी दुकान को लूट लिया। गहलोत सरकार ने राजस्थान को अपराध प्रदेश बना कर रख दिया है, जहाँ ना कानून का डर है और ना ही सुरक्षा।
Comments
Post a Comment