चौमू के एनएच 52 हाईवे और सर्विस रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसे को न्यौता दे रहे है।
जयपुर के चौमू से पंकज बागड़ा की रिपोर्ट,,,,*
- चौमू के एनएच 52 हाईवे और सर्विस रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसे को न्यौता दे रहे है। वही टांटियावास टोल प्रशासन की लापरवाही के चलते हुए इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन इसके बावजूद भी टोल प्रशासन ने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। टांटियावास टोल प्लाजा पर वसूली पूरी की जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सब कुछ अधूरा नजर आता है। वही एक तरफ टोल प्लाजा पर कई बार वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलती है। तो वही जयपुर सीकर हाईवे एनएच 52 पर जगह-जगह सड़क के दोनों और गहरे गड्ढे होने के कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं रामपुरा पुलिया के पास सर्विस रोड और हाईवे की सड़क पर भी गहरे गड्ढे होने के कारण कई बाइक सवार चोटिल हो चुके है। इधर एनएच 52 स्थित मोरीजा रोड, राधास्वामी बाग, जैतपुरा, सामोद रोड पुलिया, हाड़ौता, उदयपुरिया मोड़ सहित अन्य जगह हाईवे की सड़क और सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Comments
Post a Comment