पर्यावरण रक्षा द्वारा ही होगी मानवता की रक्षा पर्यावरण प्रकृति द्वारा दिया गया वरदान - सुनीता मीणा


पर्यावरण रक्षा द्वारा ही होगी मानवता की रक्षा
पर्यावरण प्रकृति द्वारा दिया गया वरदान - सुनीता मीणा
 देश का दर्पण न्यूज़,धौलपुर ( धर्मेन्द्र बिधौलिया ) 2 अगस्त। 

आज न्यू एडीआर परिसर धौलपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सुनीता मीणा द्वारा 14 फुट का बरगद का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर सचिव सुनीता मीणा द्वारा बताया गया कि विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। वन और जंगल नष्ट किये जा रहे हैं जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत ’’पर्यावरण संरक्षण’’ को व्यक्ति का मूल अधिकार माना गया है तथा संविधान के अनुच्छेद 51क में पर्यावरण संरक्षण को व्यक्ति का मूल कर्तव्य भी माना गया है और कहा गया है कि ’’भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करे और उनका संवर्धन करे तथा प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखे।’’
सचिव सुनीता मीणा ने बरगद मेन शिक्षक नरेन्द्र यादव द्वारा धौलपुर जिले में अब तक लगाये गये 1220 बरगद वृक्ष मय तिरंगा ट्री गार्ड कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षक नरेन्द्र यादव द्वारा अपना जीवन और वेतन पर्यावरण के प्रति समर्पित कर रखा है। नरेन्द्र यादव द्वारा जिलेभर में 10 बरगद कॉरिडोर बनाये जा रहे हैं। प्रत्येक कॉरिडोर में 100 बरगद वृक्ष लगाये जाएंगे। इनके द्वारा प्रथम कॉरिडोर में लव कुश वाटिका में 100 बरगद अपने निजी खर्च से लगाये हैं। इस अवसर पर संजय शर्मा, विनीत गोयल, सुरेन्द्र सिंह, राहुल, प्रदीप शर्मा आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19