राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार का फ्री बिजली का दावा ढोल में पोल साबित हुआ, भ्रष्टाचार के कारण बढ़ा बिजली संकट - बीजेपी राजस्थान अध्यक्ष सीपी जोशी
*प्रदेश की कांग्रेस सरकार का फ्री बिजली का दावा ढोल में पोल साबित हुआ, भ्रष्टाचार के कारण बढ़ा बिजली संकट - सीपी जोशी*
*चन्द्रयान तीन की सफल लैंडिंग अद्भुत, ऐतिहासिक, महान उपलब्धि - सीपी जोशी*
जयपुर, 23 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज बिरला ऑडिटोरियम में भाजयुमो द्वारा आयोजित ’युवा प्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए युवाओं से प्रदेश की अकर्मण्य सरकार को उखाड फेंकने का आह्नान किया। उन्होंने कहा कि युवा शब्द को जब हम विपरीत पढ़ते हैं तो उसका अर्थ वायु हो जाता है, यह वायु रूपी युवा प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार को अपने साथ किए धोखे का जवाब वोट की पेटी में दफन करके देगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा प्रदेश कि कांग्रेस सरकार के झूठे दावों और वादों के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली फ्री का वादा तो कर दिया, लेकिन बिजली उत्पादन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाने के कारण प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज गांवों में दस-दस घंटे बिजली नहीं आ रही है, और शहरों में भी स्थिति खराब है। बिजली कटौती से जनता, युवा, महिला, किसान, मजदूर और उद्योगपति सहित सभी परेशान है। मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचारी नीतियों ने प्रदेश के विकास और जीवन स्तर को रसातल में पहुंचा दिया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजयुमो के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब ना तो सोने का समय है और ना प्रदेश की अकर्मण्य कांग्रेस सरकार को सोने देने का। प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर भाजपा कल से शहरी क्षेत्रों में एईएन कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में जीएसएस पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेगी और जिन स्थानों पर बिजली गुल होगी वहां युवा मोर्चा लालटेन और कैंडल मार्च करेगा। सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से सभी नव मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि में जुडवाने का प्रण दिलवाते हुए कहा यह हमारी जिम्मेदारी है कि नव मतदाता का पहला वोट राष्ट्र के नाम, भाजपा के नाम और भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम होना चाहिए। इस भ्रष्ट, युवा, महिला, दलित विरोधी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को वोट पेटी में दफन करने का संकल्प लेकर इस युवा प्रतिनिधि सम्मेलन से जाना है।
*चन्द्रयान तीन की सफल लैंडिंग पर दी बधाई।*
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश भाजपा कार्यलय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान तीन लैंडिंग को लाईव देखा और इसकी सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के साथ आज भारत ने इतिहास रच दिया है, सबसे विशिष्ट बात यह है कि भारत चंद्रमा के इस हिस्से पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक सफलता ने भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊंचाइयों पर ले जाते हुए देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और परिश्रम का प्रमाण है। इस मिशन से जुड़े इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं प्रत्येक व्यक्ति को बहुत-बहुत बधाई।
Comments
Post a Comment