एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया। इस सम्मेलन का मकसद तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ - साथ तकनीकी लीडर्स और विचारशील लीडर्स से सही ज्ञान साझा कर उनके करियर को आगे बढ़ाना है।


एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया।
इस सम्मेलन का मकसद तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ - साथ तकनीकी लीडर्स और विचारशील लीडर्स से सही ज्ञान साझा कर उनके करियर को आगे बढ़ाना है।

2 अगस्त, 2023: एमेजॉन ने आज बेंगलुरु में एमेज़विट - एमेजॉन वूमेन इन टेक्नालॉजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे संस्करण को होस्ट किया जिसका मकसद तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर सही कैरियर के अवसर दिलाना है। दिन भर चले इस सम्मेलन से महिलाओं को नवीन तकनीकियों बारे में जानने का मौका मिला, साथ ही चयनित सत्रों से व्यावसायिक विकास के बारे में जानने, बेहतर तरीकों का आदान-प्रदान करने, नए अवसरों पर नज़र रखने और अपने नेटवर्क को बढ़ाने का भी मौका मिला ।
समावेश को सशक्त बनाना, अपनेपन को बढ़ावा देना' इस विषय पर आधारित इस कार्यक्रम ने तकनीकी उद्योग की महिलाओं को प्रेरणादायक उदाहरणों और अनुभवों से काफी कुछ सीखने में मदद की। इस सम्मेलन में एक दिलचस्प एजेंडा लाया गया, जिसमें विचारोत्तेजक भाषण दिया गया। एमेजॉन के लीडर्स द्वारा और तकनीक में माहिर महिलाओं द्वारा प्रौद्योगिकी वार्ता की गई। गहन फायरसाइड चैट हुई और साथ ही इसमें नेटवर्किंग के अवसर भी शामिल थे। एमेज़विट 2023 ने कुछ खास विषयों पर सत्र की होस्टिंग की जैसे की समावेशन और अपनापन; एमेजॉन पर अत्याधुनिक नवाचारों के स्पेक्ट्रम की खोज; समावेशी तकनीकी टीमों का निर्माण; मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; एमेजॉन पे के पीछे की तकनीक आदि।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19