बीजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर का धौलपुर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत, सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चारों विधानसभाओं में खिलाएंगे कमल-सत्येंद्र पाराशर
बीजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर का धौलपुर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत,
सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर
चारों विधानसभाओं में खिलाएंगे कमल-सत्येंद्र पाराशर
देश का दर्पण न्यूज़, धौलपुर ( धर्मेंद्र बिधौलिया )
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर का धौलपुर से जयपुर से धौलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओंने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भी पाराशर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर की पत्नी वंदना शर्मा ने भी सतेंद्र पाराशर को बुके भेँट कर स्वागत किया।
इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाड़ी के पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर ने पूर्व जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा पिछले अध्यक्ष के कार्यकाल में भाजपा का कार्यकर्ता अपने को ठगा सा महसूस कर रहा था।
सत्येंद्र पाराशर के जिला अध्यक्ष बनने के बाद आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में अप्रत्याशित परिणाम आएंगे। उन्होंने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनने को कार्यकर्ताओं की जीत बताया।
इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाराशर ने कहा
प्रदेश के भाजपा नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण तन्मयता के साथ निभाऊंगा और सभी को साथ लेकर चलूंगा।
उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर , कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा जिले की चारों सीटों पर विजय हासिल करेगी एवं कमल खिलायेगी।
स्वागत सत्कार करने पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, बाड़ी के पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, मथुरा से विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, बाड़ी के विधानसभा प्रभारी धर्म सिंह चौधरी, विधानसभा संयोजक विजय त्यागी,बसेड़ी की पूर्व विधायक रानी सिलौटिया, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंडाना,विवेक बोहरा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश बागथरिया, भाजपा के जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंघल,पूर्व पार्षद शेलेन्द्र यादव, मुकेश हनुमानपुरा, कमल पहाड़िया, द्वारका प्रसाद मौर्य, गुड्डी मौर्य,मुकेश हनुमानपुरा, विनय परमार, केजी तिवारी, रिंकू शर्मा "सौंहा ", हरेंद्र राव,अनिल गोयल,रमेश कुशवाह,मदन कोली,बॉबी परमार,महेंद्र कोली,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी, जिला महामंत्री कल्पना शर्मा,
मीडिया सह संयोजक शशी त्यागी, जिला मंत्री दया दुबे, कमलेश सेन, प्रीति गुप्ता, सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment