चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग पर हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय दादा अयोध्यावासी ने दी बधाई!*
*चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग पर हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय दादा अयोध्यावासी ने दी बधाई!*
अयोध्या !
ज्ञान प्रकाश तिवारी
देश का दर्पण
अयोध्या | चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर एक सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश ने इसरो ISRO के वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी |
हिन्दू समाज पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय दादा ने कहां की आंध्र प्रदेश के श्री हरी कोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुधवार को चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो कि चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचा है भारत के इस विश्व व्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंद्रमा से मिला चंद्रयान-3 भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है यह इसरो की महान उपलब्धि है हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय दादा ने इस दौरान देश के वैज्ञानिक को भी दिल खोलकर सराहना की और कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियां सराहनीय है अजय दादा ने कहा मैं सभी देश और प्रदेशवासियों से यह कहूंगा की यह गौरव का क्षण है हम सभी के लिए तिरंगे का मन फिर से अंतरिक्ष में स्थापित हो रहा है हर क्षेत्र में तो भारत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मैं आगे बढ़ रहा है लेकिन हमारे वैज्ञानिकों की समय-समय पर जो उपलब्धियां है वह बहुत ही सराहनीय है मैं उन्हें अपनी बहुत मंगल कामना और शुभकामनाएं देता हूं!
Comments
Post a Comment