राजस्थान धौलपुर बाड़ी मेंभाजपा नेता विष्णु सिंघल ने किया केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत
बाड़ी-भाजपा नेता विष्णु सिंघल ने किया केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत
देश का दर्पण न्यूज़, धौलपुर(धर्मेन्द्र बिधौलिया)24 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता , केंद्रीय जलशक्ति मंत्री भारत सरकार एवं जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का जिले के विधानसभा क्षेत्र बाड़ी में आगमन पर सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा कार्यालय बसेड़ी रोड बाड़ी पर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके , साफा पहनाकर व 11 फुट की माला पहनाकर हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
माननीय केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भारत माता की जय का नारा लगाकर सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं का इस स्वागत के लिए दिल से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।शेखावत ने कहा कि आप सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे परिवार के अहम सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को या जनता जनार्दन को कभी भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं आपके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा ।
उन्होंने मिस्ड कॉल देकर भाजपा के नए सदस्य जुड़ने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए नये सदस्य जोड़े।
उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति ईमानदार होकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे जीत हमारी मुट्ठी में होगी।
इस मौके पर शेखावत के साथ ध करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद माननीय डॉ. मनोज राजोरिया, नवनियुक्त भाजपाजिलाध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र पाराशर भी साथ में थे।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता और स्वागत समारोह के दौरान जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा विष्णु सिंघल(सनौरा वाले), जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश बगथरिया, पूर्वजिलाध्यक्ष ताराचंद गोयल, मंडल अध्यक्ष बाड़ी शहर दिनेश गर्ग, विधानसभा विस्तारक गिरधारी सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष कंचनपुर रामप्रसाद गोस्वामी , मंडल अध्यक्ष बिजौली रामवीर सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बसई नवाब विजेंद्र लोधा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गयाप्रसाद कोली, मंडल महामंत्री बसई नवाब कृष्ण गोपाल तिवारी, मंडल महामंत्री बाड़ी शहर महेश कुशवाह, किसान मोर्चा संतोष शर्मा,पूर्व प्रधान पूरन सिंह गुर्जर , पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंदाना,मंडल अध्यक्ष आंगई दशरथ सिंह परमार, रमेश कुशवाह , रविन्द्र सिंह गुर्जर ,रामदीन कुशवाह, नरेश यादव, मनोज कोली, गोपाल कोली, रामचरण कुशवाह ,भगत सिंह , पूरन सिंह, हरिओम कुमार, अरुण कुमार , फारुख, दीनदयाल गुर्जर, पीतम सिंह, गोधन सिंह, कृष्ण कुशवाह, लज्जाराम शर्मा,सोनू ठाकुर, दिनेश गुर्जर, मुरारी लाल मित्तल, रामसिंह कुशवाह, हेतसिंह लोधा, बदन सिंह, घनश्याम, मदन कोली, श्रीनिवास मित्तल, धीरसिंह जादौन, संजय मित्तल, नरेश गर्ग , सुरेश कोली, दीनदयाल कोली ,कान्हा गुर्जर, हरिओम गोस्वामी, सुनील गर्ग,राकेश गर्ग, विनोद जिंदल, विजय सिंघल, भगवान दास बंसल, बल्लो, सुभाष मित्तल, मुरारी गोयल, अनिल गोयल, सोमेंद्र मंगल, भानु, संजय चिलचौंदिया, प्रदीप बंसल, संजय परमार, रणवीर सिंह हप्पू रामदयाल जाटव ,महावीर गौर,अविनाश शर्मा, अजय सिंह परमार, महावीर फरगा वाले सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment