जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर (तांबे) वायर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसी के कॉपर वायर चुराने वाला शातिर चोर 'पंखुड़ी' गिरफ्तार, 8 किलो तांबा बरामद
विशेष संवाददाता
जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर (तांबे) वायर चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 8 किलोग्राम चोरी किया हुआ कॉपर भी बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात बदमाश एसी के कॉपर वायर काटकर चोरी कर ले गए थे। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया आरोपी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज के निर्देशन में मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रात्रिकालीन गतिविधियों व हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विकास स्वामी उर्फ पंखुड़ी (27) पुत्र स्व. मदन लाल स्वामी (निवासी टाटानगर, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, जयपुर उत्तर) को गिरफ्तार कर लिया।
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए सुनसान और निर्माणाधीन मकानों की रेकी कर वहां से कॉपर वायर और अन्य सामान चुराता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की है। आरोपी विकास स्वामी उर्फ पंखुड़ी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से लूट, आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:


Comments
Post a Comment