जयपुर: सांगानेर पुलिस ने चंद घंटों में किया अपहरण कांड का खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार
जयपुर: सांगानेर पुलिस ने चंद घंटों में किया अपहरण कांड का खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते युवक का किया था अपहरण, रिंग रोड ले जाकर बेरहमी से की मारपीट अपहृत को सकुशल मुक्त कराया, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, R15 बाइक और डंडे जब्त जयपुर: राजधानी के सांगानेर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण और उसके साथ अमानवीय मारपीट करने के मामले का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल मुक्त करा लिया है और वारदात में काम ली गई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) श्रीमती रंजिता शर्मा ने बताया कि परिवादी अल्फेज खान ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गौशाला बत्ती के पास से कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे रिंग रोड की तरफ एक सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की गई। आरोप है कि बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर मारपीट का अश्लील वीडियो भी बना लिया और पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 200 से अधि...