जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध ई-रिक्शा पर कसता शिकंजा, 239 ई-रिक्शा जब्त दैनिक समाचार | जयपुर | 20 अक्टूबर 2026
जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध ई-रिक्शा पर कसता शिकंजा, 239 ई-रिक्शा जब्त दैनिक समाचार | जयपुर | 20 अक्टूबर 2026 शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर यातायात पुलिस ने एक बड़ा विशेष अभियान छेड़ा है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशों के बाद बिना आवश्यक दस्तावेजों के अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 239 ई-रिक्शा किए गए सीज अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत: नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 614 ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से संचालित 239 ई-रिक्शा को जब्त (सीज) किया गया है। दस्तावेजों की जांच और समझाइश अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सघन जांच करते हुए ई-रिक्शा चालकों के आईडी (पहचान पत्र), वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और अन्य जारी दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही चालकों को यातायात नियमों की सही जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने क...