सड़क किनारे ममता बनजोॅ ने बनाई चाय और लोगों को चाय पिलाई ।22/8/19
देश का दपॅण न्यूज; सड़क किनारे ममता बनर्जी ने खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई भी। ममता बनर्जी इन दिनों सूबे में जनसंपर्क पर निकली हैं। एक बार फिर लोगों के बीच अपना विश्वास मजबूत करने के लिए वह लगातार लोगों के बीच उनकी समस्याएं सुन रही हैं और उसे दूर करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में एक गांव में उन्होंने खुद चाय बनाने के साथ लोगों में उसे परोसा भी। सड़क किनारे स्टॉल पर सीएम ममता बनर्जी ने बनाई चाय हाइलाइट्स: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रही हैं जनसंपर्क अभियान के दौरान दीघा के दत्तपुर गांव में ममता का अलग ही अंदाज देखने को मिला है सड़क किनारे एक टी-स्टॉल पर ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पिलाई भी इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ममता की इस छवि की लोग प्रशंसा कर रहे हैं । कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रही हैं। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान दीघा के दत्तपुर गांव में ममता बनर्जी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां उन्होंने सड़क किनारे एक टी-स्टॉल पर ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पिलाई भी। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ममता की इस छवि की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। राजनीति में चाय पर बात हो तो अक्सर उसे पीएम नरेंद्र मोदी से जोड़ दिया जाता है। ऐसा लगता है कि अब ममता बनर्जी भी उसी राह पर हैं। सूबे में फिर सत्ता में आने के लिए ममता बनर्जी इन दिनों पार्टी के लिए मजबूत जनाधार बनाने में जुटी हैं। इसके लिए वह लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और उसे दूर करने की कोशिश कर रही हैं। सड़क किनारे सीएम ने खुद बनाई चाय इसी क्रम में बुधवार को ममता दीघा के दत्तापुर गांव में थीं। यहां एक टी-स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। इस दौरान एक छोटी बच्ची को ममता बनर्जी गोद में उठाए दिखीं। सीएम ने खुद इस विडियो को ट्वीट किया है। इस विडियो में दिख रहा है कि कई लोग उन्हें घेरे हुए हैं। बच्ची उनकी गोद में है। इस दौरान कुछ लोग उनकी तस्वीर भी ले रहे हैं। लोगों ने की प्रशंसा इसके बाद वह वहां मौजूद लोगों से हालचाल लेती दिखीं। इसी बीच अचानक वह दुकानदार को हटाकर खुद चाय बनाने लगीं। इतना ही नहीं बाद में अपने हाथों से खुद उसे परोसा भी। वहां मौजूद लोग इस पर मुस्कराते और सीएम की प्रशंसा करते दिखे। ममता ने ट्वीट में यह लिखा इस विडियो को ट्वीट करते हुए खुद ममता बनर्जी ने लिखा है, 'कभी-कभी जीवन में छोटी सी खुशियां भी हमें काफी सुख देती हैं। इन्हीं में से एक है अच्छी चाय बनाना और उसे पिलाना।' सोशल मीडिया पर इस विडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment