राजस्थान के राजसमंद मे केमीकल से भरा ट्रक पल्टा 10 लोगों कि हुई मौत ।23/8/19


Desh ka Darpan News; राजस्थान: राजसमंद में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, 10 लोगों की मौत ।   पुलिस के अनुसार चारभुजा से देसूरी की तरफ जा रहा टैंकर बेकाबू होकर सामने से आ रही कार के ऊपर गिर गया. हादसे के बाद टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर गिर गया. तभी सामने से एक बाइक सवार भी टैंकर की चपेट में आ गया. राजस्थान: राजसमंद में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, 10 की मौत राजस्थान के राजसमंद में देसूरी मेगा हाईवे पर शुक्रवार को केमिकल से भरा टैंकर पलटने से जबरदस्त हादसा हुआ. इस हादसे में एक कार टैंकर के नीचे दब गई, जिससे कार में सवार 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में घायल एक छोटी बच्ची की जान बच गई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग अभी तक टैंकर के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें क्रेन से निकालने का काम जारी है. वहीं हादसे की वजह से मौके पर जाम लगा हुआ है. पुलिस के अनुसार चारभुजा से देसूरी की तरफ जा रहा टैंकर बेकाबू होकर सामने से आ रही कार के ऊपर गिर गया. हादसे के बाद टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर गिर गया. तभी सामने से एक बाइक सवार भी टैंकर की चपेट में आ गया. हालांकि गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद कुंभलगढ़ डीएसपी नरपतसिंह, चारभुजा थाना प्रभारी भरतसिंह, केलवा थाना प्रभारी भगवानलाल घटनास्थल पर पहुंच गए. जिसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर के नीचे दबे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. बता दें कि हाल ही में बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायुसेना कर्मियों को ले जा रहे ट्रक के घाटी में गिरने से तीन जवानों की जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे।                                                    

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner