महाराष्ट्र के धुले की केमिकल फैक्ट्री मे ब्लास्ट से 12 कि मौत58 घायल।31/8/19


www.deshkadarpannews.com: 
 महाराष्ट्रः धुले की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से 12 लोगों की मौत, 58 जख्मी । पुणे, 31 August, 2019 महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई. यह घटना धुले के शिरपुर कस्बे की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट होने की वजह से 12 लोगों की जान चली गई।                                                           यह घटना धुले के शिरपुर कस्बे की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट होने की वजह से 12 लोगों की जान चली गई. इसमें 58 लोग गंभीर से रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। यह घटना धुले जिले के शिरपुर में सुबह दस बजे के करीब हुई। धुले के एसपी विश्वास पंधारे के मुताबिक आग में झूलसने की वजह से 58 घायल हुए हैं।इसके पहले मृतकों की संख्या छह बताई जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि काफी लोग अभी भी अंदर हो सकते हैं। दमकल और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें।                             

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner